भोरे में बिजली चोरी के खिलाफ पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, डेढ़ लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
भोरे में बिजली चोरी के खिलाफ पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, डेढ़ लाख का जुर्माना

भोरे. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत भोरे थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

भोरे. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत भोरे थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जेइ सुदीप कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में विभाग ने कुल एक लाख 49 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पहला मामला सबेया गांव का है। यहां छापेमारी के दौरान पाया गया कि घरभरन खटीक द्वारा बकाया राशि रहने के कारण बिजली संबंध विच्छेद होने के बावजूद एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही थी. विभाग ने इन पर कुल 20,537 रुपये का जुर्माना लगाया है. दूसरा मामला भीसवा गांव का है।. यहां मुन्नी लाल चौधरी के परिसर की जांच की गयी. इनका भी बिजली कनेक्शन बकाया 45,175 रुपये के कारण काटा गया था, लेकिन ये अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गये. विभाग ने इन पर 52,128 रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं भोरे वायरलेस मोड़ निवासी रामेश्वर मांझी पर कार्रवाई हुई है. 11 जनवरी 2025 को कनेक्शन कटने के बाद भी ये चोरी से बिजली जला रहे थे. विभाग को इससे भारी क्षति हुई है और उन पर 47,398 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा जैतपुरा निवासी जगरनाथ भगत द्वारा मीटर से पहले बाइपास कर बिजली चोरी की जा रही थी, जिस पर विभाग ने 6,997 रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, रूदलपुर निवासी रमेश भगत द्वारा भी कनेक्शन कटने के बाद बिना रसीद कटाये चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इन पर 22,180 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जेइ सुदीप कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन