ePaper

बगही बाजार में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों पर प्राथमिकी

Updated at : 06 Apr 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
बगही बाजार में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों पर प्राथमिकी

स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वीरेंद्र लाल ने अपने दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि अपनी मिठाई की दुकान चल रहा था. इस दौरान उसके ही गांव के श्रीकांत भगत, धनेश भगत, विंध्याचल भगत, रामलाल भगत, श्याम लाल भगत, पप्पू भगत, हृदय भगत, भोला भगत सभी लोग हाथ में रॉड एवं लाठी लेकर उसकी दुकान पर आये और गाली-गलौज करने लगे. गाली का विरोध किया, तो मारपीट कर घायल कर दिया. दुकान की मिठाई बिखेर दी तथा गले से पांच हजार रुपये निकाल लिये. वहीं, सभी घर पर भी जाकर ईंट और पत्थर चलाये. वहीं दूसरे पक्ष से श्रीकांत सिंह की पत्नी कौशल्या देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वीरेंद्र लाल, आनंदीलाल, रामाशीष लाल, रामजीलाल ने उसके बेटे को रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज देने लगे. गाली का विरोध किया तो लात, मुक्का, थप्पड़ और लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया. बचाने आयी पुत्री अंतिमा कुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन