ePaper

दुकान में घुसकर युवक को पीटा, हथियार के बल पर 1.5 लाख और मोबाइल लूटे

Updated at : 03 Sep 2025 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान में घुसकर युवक को पीटा, हथियार के बल पर 1.5 लाख और मोबाइल लूटे

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के जमसड़ टोला में हथियार से लैस बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के जमसड़ टोला में हथियार से लैस बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. बताया गया कि दुकान मालिक छोटेलाल सिंह अपने काम से बाहर गये थे और दुकान की देखरेख उनके साला राजकुमार कर रहे थे. इसी दौरान सिसवनिया गांव के तीन युवक दुकान पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया. बदमाशों ने राजकुमार को पिस्टल के बट से घायल कर दिया और गल्ले में रखे एक लाख पांच हजार नकद व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये. इस मामले में पीड़ित की ओर से दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिसवनिया गांव के विशाल यादव, टिंकू यादव और बच्चा यादव को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन