महिला संवाद में दहेज विरोध व आत्मनिर्भरता पर जोर, पौधारोपण से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद में दहेज विरोध व आत्मनिर्भरता पर जोर, पौधारोपण से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोरे. विश्व पर्यावरण दिवस पर राधे-राधे ग्राम संगठन द्वारा उच्च विद्यालय महरादेऊर, डुमर नरेंद्र में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भोरे. विश्व पर्यावरण दिवस पर राधे-राधे ग्राम संगठन द्वारा उच्च विद्यालय महरादेऊर, डुमर नरेंद्र में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार सरकार के इस अभियान में एलइडी डिस्प्ले के माध्यम से सरकारी योजनाओं और जीविका दीदियों की सफलता की कहानियां दिखायी गयीं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दहेज विरोधी बयान जिस शादी के कार्ड में लिखा रहेगा कि हम दहेज नहीं लेंगे, उसी में हम जायेंगे सुनकर दीदियों ने तालियों के साथ स्वागत किया. इसके बाद जीविका से जुड़ीं महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किये. ग्राम संगठन सचिव हीरामती देवी ने बताया कि जीविका ने जीवन को नया मोड़ दिया है. वहीं चानमती देवी ने कहा कि ऋण लेकर सिलाई केंद्र चला रही हैं और अब परिवार का पालन-पोषण कर पा रही हैं. कार्यक्रम में जीविका से रवि शंकर कुमार और बीपीएम जयप्रकाश सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने सभी से हर साल एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की. अंत में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और सोनी कुमारी ने नशा व दहेज विरोधी गीत प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन