गोपालगंज शहर में बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर अगले माह होगा चालू

गोपालगंजवासियों को अगले महीने एक बड़ी सौगात मिलेगी. इस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर यानी दिल्ली से गुवाहाटी तक को जोड़नेवाले एनएच-27 पर एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलेगी.
गोपालगंज. गोपालगंजवासियों को अगले महीने एक बड़ी सौगात मिलेगी. इस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर यानी दिल्ली से गुवाहाटी तक को जोड़नेवाले एनएच-27 पर एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलेगी. एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने अगले महीने काम पूरा करके उद्घाटन कराने की तैयारी शुरू कर दी है. यह कॉरिडोर बंजारी से लेकर हजियापुर तक बना है. एनएचएआइ के परियोजना निदेशक ललित कुमार ने कहा कि सितंबर में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन एप्रोच सड़क का काम बच गया है, जिसे अगले माह के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा. दीपावली से पहले शहरवासियों को एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिल सकती है. यह एलिवेटेड कॉरिडोर बंजारी से जादोपुर मोड़, साधु चौक होकर हजियापुर तक बना है. एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से सड़क हादसों में कमी आयेगी और शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी. एलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद शहरवासियों में खुशी का माहौल है. 184.90 करोड़ की थी परियोजना एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रही कंपनी एमएसएएससी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड लगभग काम पूरा कर चुकी है. यह परियोजना 184.90 करोड़ की थी, जिसे सितंबर 2024 में ही पूरा कर लिया जाना था, लेकिन कंपनी ने एक माह अतिरिक्त समय मांगा है, जो अक्टूबर 2024 में कंप्लीट हो जायेगा. यह एनएचएआइ की बड़ी परियोजना है. शहर के बंजारी मोड़ के पास से हजियापुर तक एनएच-27 पर आधे अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2011 से रुका है. एलिवेटेड कॉरिडोर की मांग को लेकर करीब पांच साल तक निर्माण कार्य बंद रहा. सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन की पहल पर केंद्र सरकार ने बंजारी मोड़ से हजियापुर मोड़ तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का काम शुरू किया. एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अगले महीने तक पूरा कर लेने का भरोसा एनएचएआइ के परियोजना निदेशक ने दिया है. एलिवेटेड कॉरिडोर का लंबे समय से लोगों का इंतजार था, जो अब पूरा हाेने जा रहा है. एलिवेटेड कॉरिडोर से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और शहर को जाम से निजात मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




