प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे रहे निर्वाची पदाधिकारी, दूसरे दिन नामांकन नहीं

Updated at : 30 Apr 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आगामी 25 मई को गोपालगंज में मतदान होना है. इसको लेकर नामांकन गत सोमवार यानी 29 अप्रैल से शुरू हो गया है. नामांकन के दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचे.

विज्ञापन

गोपालगंज. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आगामी 25 मई को गोपालगंज में मतदान होना है. इसको लेकर नामांकन गत सोमवार यानी 29 अप्रैल से शुरू हो गया है. नामांकन के दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचे. हालांकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद मकसूद आलम नामांकन के निर्धारित समय 11 बजे पहुंचकर अपने कार्यालय कक्ष में बैठ गये. नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन नामांकन अवधि समाप्त होने के बाद तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा. नामांकन को लेकर सुबह 10 बजे से ही कलेक्ट्रेट रोड व परिसर में विभिन्न जगहों पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस प्राधिकारी अपने-अपने ड्यूटी में तैनात दिखे. उन्हें यह उम्मीद थी कि आज दूसरे दिन नामांकन करने के लिए कोई प्रत्याशी पहुंच जाये, ऐसे में अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहना आवश्यक है ताकि नामांकन कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाये, देखते ही देखते कुछ ही देर में नामांकन की सभी विधि व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गयीं. पदाधिकारी से लेकर लिपिक तक अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गये. लेकिन दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचे. लोकसभा चुनाव में नामांकन कराने को लेकर अब तक महज चार प्रत्याशियों ने नामांकन शुल्क की रसीद राशि जमा कर प्राप्त की है. जिस रसीद पर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि नामांकन शुल्क की राशि किसी पार्टी के प्रत्याशी के द्वारा नहीं बल्कि स्वतंत्र प्रत्याशियों के द्वारा जमा किया गया है. आगामी चार मई को एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन व वीआइपी के प्रत्याशी चंचल कुमार उर्फ चंचल पासवान के द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन को लेकर प्रमुख पार्टियों के साथ-साथ अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन