ePaper

baikunthpur asembali : हर गली में विकास की रोशनी की खातिर भाजपा के जिताई : पवन सिंह

Updated at : 02 Nov 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
baikunthpur asembali : हर गली में विकास की रोशनी की खातिर भाजपा के जिताई : पवन सिंह

baikunthpur asembali : राजापट्टी में चुनावी सभा में पवन सिंह को देखने के लिए उत्साहित रही भीड़

विज्ञापन

baikunthpur asembali : राजापट्टी में बैकुंठपुर विधानसभा से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुर सुपरस्टार पवन सिंह ने कहा कि अगर आप लोग मिथिलेश तिवारी को जिताते हैं, तो नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे. मंच से पवन सिंह ने भोजपुरी में जनता से कहा कि हमरा भाई मिथिलेश तिवारी के जिताईं व बैकुंठपुर के हर गली में विकास के रोशनी जलाई. पवन सिंह ने कहा कि मिथिलेश तिवारी हमेशा बैकुंठपुर के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं, ताकि विकसित बैकुंठपुर का निर्माण हो सके. पवन सिंह ने कहा कि मिथिलेश तिवारी को जिताना मतलब विकास चुनना है. विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर की जनता मेरे परिवार की तरह है. मैं हमेशा जनता के बीच रहा हूं और आगे भी रहूंगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस बार भी एनडीए को मजबूत करने के लिए कमल के निशान पर वोट दें. सभा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी और पवन सिंह के आगमन पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन