ePaper

gopalganj news : दिल्ली से घर लौट रहे बुजुर्ग की थावे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मौत

Updated at : 02 Nov 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
gopalganj news : दिल्ली से घर लौट रहे बुजुर्ग की थावे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मौत

siwan news : सीवान जिले के नवीगंज थाने के पढ़ावली गांव निवासी रामनाथ तिवारी के पुत्र सत्यनारायण तिवारी के रूप में हुई मृतक की पहचान

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक सीवान जिले के नवीगंज थाने के पढ़ावली गांव निवासी रामनाथ तिवारी का पुत्र सत्यनारायण तिवारी बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली से अपने घर सीवान लौट रहे थे. बताया जाता है कि ट्रेन थावे स्टेशन पहुंचने के दौरान अचानक चलती ट्रेन से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े. इससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आयीं. आसपास मौजूद यात्रियों ने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची थावे जीआरपी टीम ने घायल बुजुर्ग को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के पास से मिले पहचान पत्र और यात्रा संबंधी दस्तावेजों के आधार पर परिजनों की पहचान करायी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन शनिवार की सुबह गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गयी. रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे और दीपावली के पहले अपने घर लौट रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन