गोपालगंज: पूर्व प्रधानाध्यापक रघुवंश मणि त्रिपाठी का निधन, पंचदेवरी में शोक की लहर; अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

Updated:
विज्ञापन
अंतिम विदाई में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

अंतिम विदाई में पहुंचे लोग

सबेया गांव निवासी और गौरा हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक रघुवंश मणि त्रिपाठी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. त्रिवेणी संगम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के सबेया गांव निवासी तथा कटेया प्रखंड के गौरा हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक, शिक्षाविद् और समाजसेवी रघुवंश मणि त्रिपाठी का सोमवार की देर शाम निधन हो गया. वे करीब 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे.

सोमवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

पूर्व प्रमुख, जिला विधिज्ञ संघ उपाध्यक्ष और भाजपा नेता के पिता थे

रघुवंश मणि त्रिपाठी पंचदेवरी के पूर्व प्रमुख, जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी के पिता थे.

उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षकों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त किया. लोगों ने उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया.

त्रिवेणी संगम पर हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को घुरनाकुंड स्थित त्रिवेणी संगम पर रघुवंश मणि त्रिपाठी का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

इस दौरान शोकाकुल लोगों ने कहा कि रघुवंश मणि त्रिपाठी का निधन केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े एक ऐसे व्यक्तित्व का अवसान है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस होगी.

शिक्षा के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेगा समाज

अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि रघुवंश मणि त्रिपाठी अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे.

उनकी कर्मनिष्ठा और संस्कारों की छाप क्षेत्र के लोगों के बीच लंबे समय तक बनी रहेगी.

अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई गणमान्य लोग

रघुवंश मणि त्रिपाठी की अंतिम यात्रा में विजय तिवारी, जितेंद्र द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक वर्णवाल, संजय मिश्र, शिक्षक नेता विश्वरंजन स्वरूप पाठक, हरेंद्र तिवारी, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर दुबे, निराला बाबा, दिव्यांश रंजन द्विवेदी सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए.

Also Read: बांकीपुर में पवन सिंह और तेजस्वी यादव के काफिले आमने-सामने, BJP-RJD कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी


विज्ञापन
Ajit Dubey

लेखक के बारे में

By Ajit Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन