पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर डॉ सत्य प्रकाश को किया गया सम्मानित
Published by : ASHOK MISHRA Updated At : 14 Jan 2026 7:00 PM
हथुआ. मीरगंज शहर में यूथ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह सह कवि महोत्सव पर पौधा लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर ग्रीन मैन डॉ सत्य प्रकाश को शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राकेश प्रसाद ने सम्मानित किया.
हथुआ. मीरगंज शहर में यूथ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह सह कवि महोत्सव पर पौधा लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर ग्रीन मैन डॉ सत्य प्रकाश को शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राकेश प्रसाद ने सम्मानित किया. सम्मान मिलने के बाद ग्रीन मैन को लोगों ने बधाई दी. साथ ही अबतक के इनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना भी की गयी. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रीन मैन डॉ सत्य प्रकाश के साथ विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया. यह बता दें कि पिछले पच्चीस वर्षों से पौधा लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को गति देने वाले डॉ सत्य प्रकाश हथुआ प्रखंड के बरवां गांव निवासी डॉ राम विष्णु प्रसाद के पुत्र हैं, जो अबतक करीब डेढ़ लाख से अधिक पौधा लगा चुके है. डॉ सत्य प्रकाश एक शिक्षक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय निकालकर लोगों को पौधा लगाने और बचाने के लिए प्रेरित करते हैं. यूथ इंडिया ने इनके अलावेा बैंडमिंटन खिलाड़ी युवराज केसरी, आधुनिक कृषि के लिए निखिल गुप्ता, गौ सेवा व रक्त दान के लिए औघड़दानी रक्तदान समिति को मुख्य अतिथि ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










