Bihar Crime: गोपालगंज में साइकिल मिस्त्री की हत्या, गमछा से गला दबाकर मर्डर करने का आरोप

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: गोपालगंज में साइकिल मिस्त्री की हत्या कर दी गयी है. इस घटना की जांच करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.
Bihar Crime: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गांव में बुधवार की शाम साइकिल मिस्त्री की जमीन विवाद में हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान हरबासा गांव निवासी सुरेश राम के पुत्र सिकंदर राम के रूप में की गयी है. पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत मानकर जांच शुरू कर दी है.
जमीन विवाद में हुई युवक की हत्या
मृतक के पिता सुरेश राम ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गांव के युवक से विवाद चल रहा था. इसी दौरान धोखे से सिकंदर को अपने साथ लेकर चले गये और शराब पिलाने के बाद आरोपितों ने जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपित ने सिकंदर के गले में गमछा कसकर उसे घसीटना शुरू कर दिया. जब सिकंदर की पत्नी मालती को इसकी जानकारी मिली, तो वह अपने पति को बचाने पहुंची.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की. किसी तरह मालती अपने पति को घर ले आयी, लेकिन रात में ही सिकंदर की मौत हो गयी. मौत होने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं, मौत की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद जांच में जुट गयी. नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है.
Also Read: महाकुंभ भगदड़ में बिहार के एक और व्यक्ति की मौत, अब तक 8 लोगों ने गंवाई जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










