बिहार में अपराध चरम पर, राजद की होगी वापसी : जितेंद्र राय

Updated:
विज्ञापन
बिहार में अपराध चरम पर, राजद की होगी वापसी : जितेंद्र राय

फुलवरिया/उचकागांव. राजद द्वारा सामाजिक न्याय एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर हथुआ विधानसभा क्षेत्र के हथुआ प्रखंड के बड़कागांव स्थित प्रभु कोल्ड स्टोरेज के परिसर में शनिवार को एक भव्य सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुलवरिया/उचकागांव. राजद द्वारा सामाजिक न्याय एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर हथुआ विधानसभा क्षेत्र के हथुआ प्रखंड के बड़कागांव स्थित प्रभु कोल्ड स्टोरेज के परिसर में शनिवार को एक भव्य सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. इसके बाद हथुआ विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने आगंतुक नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि हथुआ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं. हथुआ में बन रहा खेल स्टेडियम मेरी निगरानी में तेजी से तैयार हो रहा है. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा बिहार में अपराध, लूट, डकैती, अपहरण और भ्रष्टाचार चरम पर है. राजद जब सत्ता में लौटेगा, तो बिहार में फिर से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलवरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अली अकबर अंसारी और हथुआ प्रखंड अध्यक्ष रामकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से की. मंच संचालन राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व हथुआ प्रभारी संतोष यादव ने किया. मौके पर प्रमुख रानी देवी, राजकुमार सिंह, परशुराम गुप्ता, हरेराम सिंह, भरत यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, संजय सिंह, रहमत अली, अनवर हुसैन, रूपेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को धार देना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन