कोरोना संक्रमित सैलून संचालक ने बढ़ायी आफत, 86 संदिग्धों की होगी जांच
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Jun 2020 9:15 AM
भोरे एक ही पंचायत में एक साथ 11 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद मेडिकल टीम ने संक्रमित मरीजों के कांटैक्ट में आये 86 लोगों की पहचान की है, इनमें संक्रमित मरीजों के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं.
गोपालगंज : भोरे एक ही पंचायत में एक साथ 11 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद मेडिकल टीम ने संक्रमित मरीजों के कांटैक्ट में आये 86 लोगों की पहचान की है, इनमें संक्रमित मरीजों के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. इन सभी संदिग्ध मरीजों को कोरेंटिन करते हुए कोरोना की जांच कराने का निर्णय लिया गया है. वहीं सैलून संचालक के परिवार सहित 40 को कोरेंटिन किया गया है.
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो सैलून संचालक तीन दिनों में 220 लोगों के संपर्क में आया है. प्रशासन ने पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये लोगों की तलाश शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते तीन जून को भोरे के 87 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें 11 को छोड़कर सभी का रिपोर्ट निगेटिव पहले ही आ चुका था.
नौ जून को अचानक 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मेडिकल टीम ने संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया. वहीं सैलुन संचालक अपना सैंपल देने के बाद कोरेंटिन सेंटर से भागकर दुकान चलाने लगा था. प्रशासन के अनुसार सैंपल देनेवाले को तब तक कोरेंटिन करके रखा जाना है, जब तक उसकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है.
गोपालगंज कोरोना अपडेट
150 पॉजिटिव मरीज
100 मरीज हुए ठीक
50 का चल रहा इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










