जिले की हर महिला तक माई बहिन मान योजना को पहुंचने का कांग्रेस का लक्ष्य : ओम प्रकाश

गोपालगंज. रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी.
गोपालगंज. रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही “माई बहिन मान ” योजना को हर महिला तक पहुंचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस और एआइसीसी द्वारा इस कार्यक्रम के लिए प्रभारी और ऑब्जर्वर को जिला कांग्रेस में तैनात किया गया है. सीवान जिले के पूर्व अध्यक्ष बिधुशेखर पांडेय को प्रदेश से और राघवेंद्र सिंह को एआइसीसी द्वारा नियुक्त किया गया है. बैठक में उपस्थित प्रखंड के अध्यक्षों और जिला के पदाधिकारियों को पंचायत स्तर तक की जिम्मेदारी सौंपी गयी. जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने इसके प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए जिले में एक रथ को रवाना किया, जो गांव-गांव जाकर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी देगा और उनका पंजीकरण करायेगा. कार्यक्रम में हरेंद्र तिवारी, अमूल्य रत्न शुक्ल जुगानी, सत्तार अली, राकेश कुमार तिवारी, मुश्ताक अहमद, हसीब अख्तर खान, शैलेन्द्र मिश्रा, शाहिद अफरीदी, संजय यादव, शमशुल हक आजाद, नागेन्द्र तिवारी, सुरेंद्र राम, कलीम अंसारी, मनोज जायसवाल, आशुतोष पांडेय, राहुल, प्राणेश्वर तिवारी, सत्यनारायण सिंह, अमरेंद्र मिश्रा, शकील अख्तर, शमशुल एरिन, अनीता तिवारी, रियाजउद्दीन अंसारी, अमरजीत राम सहित सभी कांग्रेसी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




