कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बा राव को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी सलामी

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बा राव को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी सलामी

गोपालगंज. कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बा राव हार्डिकर की 136वीं जयंती जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में जिला मुख्य संगठक सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जंगलिया स्थित कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बा राव हार्डिकर की 136वीं जयंती जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में जिला मुख्य संगठक सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जंगलिया स्थित कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उनके सम्मान में उनके चित्र को सलामी दी गयी. महान स्वतंत्रता सेनानी, पद्मविभूषण डॉ. नारायण सुब्बा राव हार्डिकर ने 28 दिसंबर 1923 को कांग्रेस सेवादल का गठन स्वतंत्रता सेनानियों में त्याग, अनुशासन और समर्पण की भावना जागृत करने के लिए किया. उन्होंने जेल की यातनाओं को दृढ़तापूर्वक झेला, पर माफी नहीं मांगी. कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस सेवादल के प्रेम नाथ राय, शर्मा मैथिलीशरण, परवेज आलम, अजय शर्मा, साहब हुसैन, रुपेश राम और संजीव कुमार शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन