पैथोलॉजी लैब का ताला तोड़ लाखों के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
पैथोलॉजी लैब का ताला तोड़ लाखों के सामान की चोरी

भोरे. भोरे मेन रोड में स्थित पैथोलॉजी लैब में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

भोरे. भोरे मेन रोड में स्थित पैथोलॉजी लैब में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. लैब संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि 12 जुलाई की रात वे अपने घर चले गये थे. जब सुबह लौटे, तो देखा कि लैब का शटर टूटा हुआ था और अंदर रखा सारा सामान गायब था. चोर लैब से सीबीसी मशीन, बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, माइक्रोस्कोप, प्रिंटर, ग्लूकोमीटर, इकाई मशीन, स्टेबलाइजर सहित अन्य जरूरी उपकरण चुरा ले गये. चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बतायी गयी है. इस मामले में लैब संचालक ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर संदेह जताया है. उन्होंने बताया कि उक्त घटना को अमित राय, आलोक राय, वीरेन्द्र राय, पीतांबर राय तथा अन्य लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन