ePaper

17 से 25 सितंबर तक घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Updated at : 15 Sep 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
17 से 25 सितंबर तक घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के सिपाया ढाला पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडलस्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के सिपाया ढाला पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडलस्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवारे की गतिविधियों पर चर्चा की गयी. भाजपा जिला सह मंत्री चंदन तिवारी ने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता 17 से 25 सितंबर तक घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेंगे. उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनायी जायेगी. साथ में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और अस्पतालों में फल वितरण जैसे सेवा कार्य किये जायेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने की. कार्यशाला में विस्तारक सुधीर कुमार, आसपूरन राम, सोमनाथ दुबे, विद्या पांडेय, मुरली सिंह, सतेंद्र सिंह, नंदकिशोर पांडेय सहित कई कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन