gopalganj news.बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news.बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

मृतक कुचायकोट थाना के चौराव गांव निवासी सुरेन्द्र साह का पुत्र राजेश साह था

विज्ञापन

गोपालगंज. कुचायकोट थाना के सासामुसा ढाला के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक कुचायकोट थाना के चौराव गांव निवासी सुरेन्द्र साह का पुत्र राजेश साह था. जानकारी के अनुसार, राजेश साह सासामुसा बाजार बाइक से जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत कुचायकोट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान राजेश साह ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक दुर्घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन