ePaper

जमुनहा में वाहन जांच में शराब के साथ पकड़ाया बाइक सवार युवक

Updated at : 06 Sep 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
जमुनहा में वाहन जांच में शराब के साथ पकड़ाया बाइक सवार युवक

कटेया. स्थानीय पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के जमुनहा हाइस्कूल के समीप वाहन जांच के दौरान 16 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के जमुनहा हाइस्कूल के समीप वाहन जांच के दौरान 16 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के रेखईबारी कल्याणपुर गांव निवासी बिगन साह के 21 वर्षीय पुत्र जियुत कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस पदाधिकारी सनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि यूपी से एक युवक बाइक की डिक्की और अपने शरीर में छिपाकर शराब ला रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने जमुनहा हाइस्कूल के पास वाहन जांच शुरू की. कुछ देर बाद एक संदिग्ध बाइक सवार वहां पहुंचा. पुलिस ने घेराबंदी कर जब तलाशी ली, तो बाइक की डिक्की और उसके शरीर से 200 एमएल के 80 पाउच बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 16 लीटर थी. पुलिस बाइक और शराब जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन