लॉरेंस बिश्नोई के राजस्थान के तीन गुर्गों पर बिहार पुलिस ने रखा इनाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 11:14 PM
बिहार पुलिस ने गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार तीन गुर्गों पर इनाम घोषित किया है. राजस्थान के राहुल रावत व भूपेंद्र सिंह रावत पर 50-50 हजार व गैंग की मॉनीटरिंग कर रहे एसके मीणा उर्फ मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है.
गोपालगंज. बिहार पुलिस ने गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार तीन गुर्गों पर इनाम घोषित किया है. राजस्थान के राहुल रावत व भूपेंद्र सिंह रावत पर 50-50 हजार व गैंग की मॉनीटरिंग कर रहे एसके मीणा उर्फ मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है. मयंक उर्फ सुनील मीणा विदेश में छिपा हुआ है. विदेशी हथियारों की तस्करी में तीनों का नाम आया था. गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी दी है. एसपी ने कहा है कि तीनों गुर्गों पर इनाम घोषित किया गया है. बिहार एसटीएफ और पुलिस टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लोगों से भी इन गुर्गों के दिखने पर सूचना देने की अपील की गयी है. गौरतलब है कि पिछली 22 जुलाई को गोपालगंज के यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर कुचायकोट थाने की पुलिस ने नगालैंड नंबर की बस से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से ऑस्ट्रिया निर्मित चार ग्लोक पिस्टल, आठ मैगजीन बरामद किये गये थे. गिरफ्तार किये गये हथियार तस्करों में मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बोवारी गांव निवासी शंतनु शिवम और राजस्थान के अजमेर जिला के कमल राव शामिल थे. इन तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एसटीएफ की मदद से तीसरे गुर्गे राजस्थान के अजमेर जिला के मांगलीयावास थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी नारायण सिंह के पुत्र दिनेश सिंह रावत को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










