Bihar News: एनएच पर भीषण सड़क हादसा में युवक की मौत, चालक ट्रक लेकर फरार

Bihar news: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में एक ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई है
Bihar news: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में एक ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी नथुनी मांझी का पुत्र संतोष मांझी के रूप में हुई है.
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया
गुरुवार की शाम एक ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मौके पर खड़े लोगों के हल्ला करने पर ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी और तेज कर दिया, जिससे युवक काफ़ी दूर तक ट्रक से घसीटाता हुआ दूर जा गिरा. ट्रक चालक अपनी ट्रक लेकर फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिस कारण एनएच पर आवागमन बाधित हो गया.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पुलिस पर हमला तीन लोग घायल हुए, एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर
मृतक अकेला अपने घर में कमाने वाला था
परिजनों का कहना है संतोष अपने परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क का जाम हटवाया. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




