Bihar News: गोपालगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, PMCH रेफर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Oct 2024 8:08 AM

विज्ञापन

अपराधी को pmch ले जाती पुलिस

Bihar News: गोपालगंज सिविल कोर्ट में कुख्यात विशाल सिंह पर फायरिंग करने वाले सीवान के गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह पर पुलिस अभिरक्षा में गोली चली है. अपराधियों की फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बची है. वहीं, सुरेश सिंह को पैर में अपराधियों के बंदूक से चली गोली लगी है.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज सिविल कोर्ट में कुख्यात विशाल सिंह पर फायरिंग करने वाले सीवान के गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह पर पुलिस अभिरक्षा में गोली चली है. अपराधियों की फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बची है. वहीं, सुरेश सिंह को पैर में अपराधियों के बंदूक से चली गोली लगी है. घटना देर रात नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के पास घटी है. घायल अपराधी सुरेश सिंह को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है, जहां से डॉक्टरों की टीम ने बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है.

छापेमारी के लिए देर रात निकली थी पुलिस की टीम

बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस टीम सिविल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह को लेकर छापेमारी करने के लिए निकली थी. इसी बीच रात में तकरीबन 2:20 बजे के आसपास दो बाईक पर सवार चार अपराधियों ने पुलिस की वाहन पर हमला कर दिया. हमले में पुलिस बाल-बाल बच गयी, लेकिन अपराधी को पैर में गोली लग गयी.

Also Read: जहरीली शराब से मौत पर बोले विजय सिन्हा, RJD से है शराब माफियाओं का कनेक्शन…

एसपी अस्पताल पहुंच घायल अपराधी से की पूछताछ

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अवधेश दीक्षित भी सदर अस्पताल में पहुंचे और घायल अपराधी से पूछताछ की. एसपी ने कहा कि घायल सुरेश सिंह जेल में बंद अपराधी मनु तिवारी और शंभू सिंह के लिए काम करता था. उन्हें दोनों के इशारे पर जेल से पेशी के लिए कोर्ट में आया कुख्यात विशाल सिंह पर फायरिंग की थी.

एसपी ने क्या कहा?

एसपी ने कहा कि अपराधियों की मंशा सुरेश सिंह को मारने की थी या फिर छुड़ाने की थी, दोनों हो सकती है. वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद गोपालगंज में एक बार फिर से गैंगवार बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन