Bihar News: गोपालगंज एसपी ने कारोबारियों से लिया फीडबैक, बाजार बंद करने और खोलने का समय निर्धारित

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 16 Oct 2024 7:33 PM

विज्ञापन

गोपालगंज एसपी

Bihar News: गोपालगंज जिले के एसपी ने त्योहारों से पहले सुरक्षा को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स और सर्राफा कारोबारियों से फीडबैक लिया. उन्होंने कहा कि जिलेभर के व्यवसायियों से सुझाव लेकर बाजार बंद करने और खोलने का समय निर्धारित किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज. बिहार में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. कारोबार को लेकर व्यवसायी तैयारी में हैं, तो वहीं पुलिस भी सुरक्षा को लेकर अपना होमवर्क पूरा कर रही है. व्यवसायी सुरक्षित माहौल में कारोबार कर सकें, इसके लिए जिलेभर के व्यवसायियों से सुरक्षा-व्यवस्था पर फीडबैक लिया जा रहा है. बुधवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने चेंबर ऑफ कॉमर्स और सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक की. व्यवसायियों से त्योहार के दौरान किस तरह की सुरक्षा होनी चाहिए, दुकानें कब खुल रही हैं और कब बंद हो रही हैं, इसके बारे में जानकारी ली गयी. पुलिस अधीक्षक ने एक-एक व्यवसायी से सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेने के बाद बाजार समिति का गठन करने का निर्देश दिया.

बाजार सुरक्षा समिति का होगा गठन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर छोटे-बड़े बाजार की सुरक्षा के लिए प्रत्येक प्रतिष्ठान पर पुलिस बल की तैनाती करना संभव नहीं है. इसलिए छोटे-बड़े सभी बाजारों में बाजार सुरक्षा समिति का गठन किया जायेगा. इस समिति में क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार और छोटे-बड़े सभी दुकानदार को शामिल किया जायेगा. चेंबर, सर्राफा या बाजार के संभ्रांत व्यवसायी को इसका दायित्व सौंपा जायेगा. फीडबैक लेकर सुरक्षा-व्यवस्था को चारों तरफ से लॉक किया जायेगा, ताकि किसी भी अपराधी को अपराध करने का मौका नहीं मिल सके.

एसपी खुद से कर रहे सुरक्षा-व्यवस्था की मॉनीटरिंग

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि सभी व्यवसायी अपने-अपने प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे को अपडेट कर लें. संभव हो तो सायरन भी लगवाएं ताकि अप्रिय घटना होने पर सायरन बजाकर सूचित किया जा सके. संदिग्ध गतिविधि वाला व्यक्ति नजर आये, तो तत्काल इसकी सूचना बाजार समिति में शामिल पुलिस पदाधिकारी या सेक्टर पदाधिकारी को दी जाये, ताकि जांच कर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

Also Read: Bihar News: बृज बिहारी हत्याकांड मामले में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को उम्रकैद, कोर्ट में किया आत्म समर्पण

पुलिस की हर आधा घंटा पर प्रमुख बाजारों में रहेगी गश्ती

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जाम से निबटने के लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है. उन्होंने जल्द ही जिला स्तर पर सभी व्यवसायियों के साथ बैठक कर बाजार समिति का गठन करने की बात कही. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव कुमार पिंकी, सचिव अमित रूंगटा, परमात्मा सिंह, शशि बी गुप्ता, देव कुमार, सुरेश, योगेंद्र प्रसाद आदि व्यवसायी मौजूद थे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन