गोपालगंज में शराब तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, अमरजीत यादव पर आधा दर्जन आपराधिक मामले

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में अमरजीत यादव

Arrested Liquor Smuggler: जगतौली ओपी पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में नामजद आरोपित अमरजीत यादव उर्फ रामजीत यादव को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है. गिरफ्तार आरोपित पर डकैती, लूट और अपहरण जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं.

विज्ञापन

Arrested Liquor Smuggler: जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जगतौली ओपी पुलिस ने मद्यनिषेध कांड के नामजद आरोपित अमरजीत यादव उर्फ रामजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित लुहसी गांव का निवासी बताया जाता है. पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है.

वाहन जांच के दौरान सामने आया था मामला

पुलिस के अनुसार, 19 जून को जगतौली ओपी क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था.

पूछताछ और मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस के सामने यह जानकारी आयी कि उत्तर प्रदेश से शराब लाकर अमरजीत यादव को बिक्री के लिए उपलब्ध करायी जाती थी. इसके बाद से पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी.

डकैती, लूट और अपहरण समेत कई मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अमरजीत यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ भोरे थाने में डकैती, लूट, अपहरण, जानलेवा हमला और उत्पाद अधिनियम से जुड़े करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

जिले में फरार आरोपितों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन