Bihar News: संभावित बाढ़ से पहले इस जिले में गंडक नदी पर बड़ी तैयारी, पुल एवं एप्रोच पथ का होगा निर्माण

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Jun 2025 4:50 PM

विज्ञापन

big preparations made on Gandak river (सांकेतिक फोटो)

Bihar News: बिहार में मानसून की एंट्री होते ही कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी के ऊपर बड़ी तैयारी की जा रही है. दरअसल, यहां पुल एवं एप्रोच पथ का निर्माण किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में मानसून के दस्तक देते ही कई जिलों में बारिश का दौर देखा जा रहा है. इसके साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में बिहार की कई नदियों का जलस्तर मानसून के दौरान बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ का खतरा भी बना रहता है. इस बीच गोपालगंज जिले में गंडक नदी के ऊपर बड़ी तैयारी की जा रही है. दरअसल, मांझा प्रखंड की गौसियां पंचायत के सहलादपुर गांव के पास गंडक नदी पर पुल एवं एप्रोच पथ का निर्माण किया जाएगा. इसकी लागत करीब 15 करोड़ 43 लाख रुपये बताई जा रही है. इससे यहां के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. आवागमन सुगम बनेगा.

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत निर्माण

खबर की माने तो, इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग-2 के स्तर पर स्थल का सर्वेक्षण कर प्राक्कलन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है. विभाग की ओर से मंजूरी मिलने के बाद जिला संचालन समिति की ओर से अनुशासित सूची के आधार पर मांझा प्रखंड की गौसियां पंचायत के गौसिया वृति टोला एवं निमुईया तक पुल एवं एप्रोच सड़क निर्माण किया जाएगा. बता दें कि, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत निर्माण कार्य होगा.

बरसात के दिनों में नहीं होगी समस्या

जानकारी के मुताबिक, पूरे लागत को लेकर बताया गया कि, करीब 4 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से गौसियां वृति टोला से निमुईया तक करीब तीन किलोमीटर एप्रोच सड़क बनाई जाएगी. तो वहीं, सहलादपुर गांव के पास गंडक नदी के बांध ढाला के पास पुल का निर्माण करीब 11 करोड़ 26 लाख की लागत से बनाया जाएगा. बता दें कि, पुल और एप्रोच पथ के बन जाने से जिला मुख्यालय से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. दरअसल, मानसून के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ जाने से लोगों का गांव और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता था. जिसके बाद लोग नाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हो जाते थे. ऐसे में यह पुल और सड़क बरसात के दिनों में लोगों के लिए मददगार साबित होगा.

Also Read: Buxar SP: बक्सर SP के एक्शन से हड़कंप, 24 घंटे में 40 लोग भेजे गए जेल, वजह जान रह जायंगे हैरान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन