गोपालगंज में 3.53 ग्राम स्मैक के साथ दो ड्रग्स पेडलर गिरफ्तार, एक फरार
स्मैक के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त
गोपालगंज के मीरगंज थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 3.53 ग्राम स्मैक के साथ दो ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है. पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, जो सिवान से स्मैक खरीदकर इलाके में बेचता था.
opalganj Gdrug peddlers arrested: मीरगंज थाना पुलिस ने जिला गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 3.53 ग्राम स्मैक के साथ दो ड्रग्स पेडलर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मौके से एक आरोपित फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पुलिस को देखते ही भागने लगे तीनों संदिग्ध
पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान पिपरा खास चौरमुहानी के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये. पुलिस बल को देखते ही तीनों भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर पिपरा मंदिर के सामने स्थित सैलून के पास दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया.
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के बरवा कपरपुरा गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र आदित्य सिंह और मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा खास गांव निवासी इंद्रजीत यादव के पुत्र अनिश कुमार के रूप में हुई है.
फरार आरोपित की पहचान भी हुई
पूछताछ में मौके से फरार आरोपित की पहचान पिपरा खास निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
जींस की जेब से मिलीं 15 पुड़िया
पुलिस ने विधिवत तलाशी के दौरान अनिश कुमार की जींस की बायीं जेब से कागज की 15 पुड़िया बरामद कीं. इनमें भूरे रंग का स्मैक जैसा मादक पदार्थ रखा था. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से पुड़िया और पॉलीथिन समेत वजन करने पर कुल 3.53 ग्राम पदार्थ पाया गया.
सिवान से स्मैक खरीदकर इलाके में बिक्री का दावा
पूछताछ में अनिश कुमार ने पुलिस को बताया कि सिवान के ललित बस स्टैंड के पास से स्मैक खरीदकर पिपरा खास पोखरा और बरवा कपरपुरा क्षेत्र में बिक्री की जाती थी. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है.
न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने मीरगंज थाना कांड संख्या के आधार पर दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, फरार आरोपित करण कुमार और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









