गोपालगंज: 52 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत, मोटर के तार के संपर्क में आने से लगा करंट
किसान की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुलिस व परिजन
गोपालगंज के पक्खा गांव में खेत में घास काट रहे 52 वर्षीय किसान सतदेव राय की मोटर के तार के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई. परिवार के इकलौते सहारे छिन जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
Gopalganj News: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पक्हा गांव में खेत में घास काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय किसान सतदेव राय की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मोटर के तार के संपर्क में आने से लगा करंट
मृतक की पहचान पक्हा गांव निवासी स्वर्गीय मुनि राय के पुत्र सतदेव राय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सतदेव राय खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. जानकारी के अनुसार, वह खेत में घास काटने के लिए गये थे. इसी दौरान खेत के पास लगे मोटर के तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गयी.

परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे सतदेव राय
परिजनों के अनुसार, सतदेव राय का एक बेटा है, जो दिव्यांग है. परिवार की जिम्मेदारी मुख्य रूप से सतदेव राय ही खेती-किसानी कर संभालते थे. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









