एक लाख का इनामी मनिंद्र मिश्रा यूपी से गिरफ्तार, STF और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार मनिंद्र मिश्रा.

बिहार एसटीएफ और यूपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी मनिंद्र मिश्रा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बिहार एसटीएफ और यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश के पॉली से एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मनिंद्र मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया है. मनिंद्र मिश्रा मूल रूप से कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का निवासी है और लंबे समय से कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था. उस पर बिहार सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. किशोरावस्था में ही उसने गोपालगंज शहर के प्रमुख मिष्ठान दुकान केचौधरी के यहां बमबारी की थी.

भोरे के चिकित्सक से मांगी थी 12 लाख की रंगदारी

मनिंद्र मिश्रा भोरे के प्रख्यात चिकित्सक डॉ संदीप कुमार से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपित है. इस घटना के बाद से ही पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

लालाछापर लूटकांड की भी रची थी साजिश

पुलिस की जांच में सामने आया था कि मनिंद्र मिश्रा ने उमरगांव में बैठकर लालाछापर लूटकांड की पूरी साजिश रची थी. इस वारदात के दौरान स्थानीय भीड़ के हत्थे चढ़ने से गोलू मिश्रा समेत दो अपराधी मारे गये थे. जबकि अपराधियों की गोली से एक राहगीर की मौत हो गयी थी.

बिहार एसटीएफ व भारे थाने की पुलिस पहुंची यूपी

गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ और भोरे थाना पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश में ही उससे लंबी पूछताछ की है. पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और सीमावर्ती इलाकों में फैले नेटवर्क के बारे में सुराग जुटा रही है.


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन