भीषण उमस से बेहाल गोपालगंज! जानें कब मिलेगी राहत और किन दिनों होगी गरज के साथ बारिश
मौषम की सांकेतिक तस्वीर
Gopalganj Weather: गोपालगंज में अचानक मौसम ने करवट ली है. बढ़ी हुई नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. डॉक्टरों ने खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही बारिश की संभावना है.
Gopalganj Weather: गोपालगंज में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला. आसमान में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम में नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा.
उमस भरी गर्मी से बाजार और सड़कों पर लोग परेशान
दिनभर उमस भरी गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों को परेशानी हुई. बादल छाए रहने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रही, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हुई. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और गरज के साथ बारिश के आसार भी हैं.
डॉक्टरों ने पर्याप्त पानी पीने की दी सलाह
मौसम में बदलाव के बीच डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है. विशेषज्ञों के अनुसार उमस भरे मौसम में लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए और बाहर निकलने पर पानी साथ रखना चाहिए. बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
आने वाले दिनों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को गोपालगंज में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि शनिवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं. ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: 'छात्रों के लिए 3 दिन जेल रहा हूं...': तेजस्वी यादव के मार्च के समर्थन में आकर क्या बोले तेज प्रताप?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








