बिहार का चुनाव तय करेगा देश की दिशा : राजद

Updated:
विज्ञापन
बिहार का चुनाव तय करेगा देश की दिशा : राजद

बिहार का चुनाव केवल राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश की दिशा तय करेगा. बिहार की जनता अब वर्तमान नीतीश सरकार से ऊब चुकी है और इससे मुक्ति चाहती है.

विज्ञापन

गोपालगंज. बिहार का चुनाव केवल राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश की दिशा तय करेगा. बिहार की जनता अब वर्तमान नीतीश सरकार से ऊब चुकी है और इससे मुक्ति चाहती है. उक्त बातें पूर्व मंत्री व विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कुचायकोट विधानसभा में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहीं. पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल में लूट, हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और रिश्वतखोरी चरम पर है. राज्य का कोई ऐसा कार्यालय नहीं है, जहां बिना रिश्वत के कोई काम होता हो. उन्होंने कहा कि राज्य में राजद सबसे बड़ी पार्टी है और महागठबंधन की सभी घटक पार्टियों में चट्टानी एकता बनी हुई है, जिससे एनडीए के भीतर घबराहट फैल गयी है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन एकजुट होकर एनडीए को पराजित करेगा. राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए बौखलाहट में तरह-तरह के भ्रम फैलाकर सामाजिक विषमता को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन राजद मजबूती के साथ हर स्तर पर काम कर रही है. उन्होंने लोहिया, गांधी, जयप्रकाश नारायण और बाबा साहब आंबेडकर के सपनों का बिहार बनाने की बात कही. पूर्व विधायक किरण राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अस्वस्थ बताया और कहा कि राज्य की वास्तविक सत्ता भाजपा और नौकरशाहों के हाथ में है. राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो, राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय, महिला राजद की प्रदेश प्रधान महासचिव अनिता भारती, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज दास तथा छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुचायकोट राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश राय ने की. संचालन जिला उपाध्यक्ष फैज़ अकरम ने किया. इस मौके पर सुदामा राम, लक्ष्मण गुप्ता, संतोष यादव, मो हसमुद्दीन, रामशकल कुशवाहा, पूरण कुशवाहा, सुनीता यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन