गोपालगंज में घायल युवक की 14 दिनों बाद मौत, NH-27 पर बवाल, 5 किमी दूर तक गाड़ियों की लगी लाइन

Published by :Preeti Dayal
Published at :24 Apr 2026 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
Injured youth dies after 14 days NH 27 jam

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले में एक युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने एनएच-27 पर जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दिया. 5 किलोमीटर दूर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. इस दौरान उन्होंने आगजनी भी की.

विज्ञापन

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना इलाके के बलथरी गांव में 10 अप्रैल को हुए चाकू बाजी में गंभीर रूप से घायल युवक नितिन कुमार की मौत हो गई. गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 14 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत की खबर मिलते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा.

गुस्साए लोगों ने की यह मांग

आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह बलथरी चेक पोस्ट के पास एनएच-27 को जाम कर आगजनी किया. घंटों हाईवे जाम रहा. लगभग 5 किलोमीटर तक लंबी गाड़ियों की लाइन लग गई. आक्रोशित लोग हमलावरों की गिरफ्तारी करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला?

पूरी घटना के बारे में बताया गया कि 10 अप्रैल को आपसी विवाद को लेकर नितिन कुमार पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था. जिससे नितिन बुरी तरह से घायल हो गया. घायल युवक का पहले गोपालगंज में ही प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया. करीब 14 दिनों तक उसका इलाज जारी रहा. लेकिन गुरुवार की शाम ही उसने दम तोड़ दिया.

इसके बाद नितिन कुमार के शव को गोपालगंज लाया गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एनएच-27 को गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया. इतना ही नहीं, आगजनी भी की गई और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी को ढूंढ नहीं पाई है. पीड़ित परिजनों ने सरकारी मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की. प्रदर्शन की सूचना पर कुचायकोट थाने की पुलिस पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची. इसके साथ ही लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान एनएच-27 से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.

(गोपालगंज से संजय अभय की रिपोर्ट)

Also Read: रेलवे का तोहफा, पटना और पाटलिपुत्र रूट से चलेंगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन