भरत ने प्रभु श्रीराम के लिए राजपाट को त्याग दिया : पं विरेंद्र तिवारी

Published by : Sanjay Kumar Abhay Updated At : 05 May 2025 5:08 PM

विज्ञापन

कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मटिहनियां सिपाया हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में सातवें दिन भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मटिहनियां सिपाया हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम जानकी प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ में सातवें दिन भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंगलाचरण व आरती के साथ ज्ञान पीठ से कथावाचक पंडित विरेंद्र तिवारी जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि धर्मात्मा भरत ने प्रभु श्रीराम के लिए सुख, धन, संपत्ति, वैभव और अयोध्या के राजपाट का त्याग कर दिया, लेकिन आज एक इंच जमीन के लिए भाई भाई की हत्या कर देते हैं. भाई-भाई में प्रेम नहीं है. राम-लक्ष्मण जैसे भाइयों के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए. कथा सुनकर श्रोता झूम उठे. महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. महायज्ञ छह मई तक चलेगा. महायज्ञ से पूरा इलाका भक्ति के सागर में डूबा हुआ है. वहीं रामलीला, रासलीला के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस और मीना बाजार का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन