ePaper

महिला का मकान तोड़ने और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी की गयी दर्ज, एसपी ने पीड़िता से मुलाकात कर दिलाया न्याय का भरोसा

Updated at : 06 Apr 2025 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
महिला का मकान तोड़ने और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी की गयी दर्ज, एसपी ने पीड़िता से मुलाकात कर दिलाया न्याय का भरोसा

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के फक्कड़पुर गांव में दबंगों द्वारा एक महिला का मकान तोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के फक्कड़पुर गांव में दबंगों द्वारा एक महिला का मकान तोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ने फक्कड़पुर गांव पहुंचकर पीड़ित महिला से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली. बताया गया कि कुछ दबंग लोगों ने महिला के मकान को जबरन तोड़ दिया और विरोध करने पर उसे धमकी भी दी. पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें कई लोगों को आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद से महिला और उसके परिजन भय के माहौल में जी रहे हैं. एसपी ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से बात की और उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया. उन्होंने संबंधित थाने को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया और कहा कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. एसपी ने पीड़िता को हरसंभव मदद देने की बात कही और मामले की जांच शीघ्र पूरी करने का निर्देश भी दिया. इस दौरान थानाध्यक्ष जयहिंद यादव और दारोगा अमन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन