थावे थाना परिसर में अखंड अष्टयाम कल से, तैयारियां अंतिम चरण में

Updated:
विज्ञापन
थावे थाना परिसर में अखंड अष्टयाम कल से, तैयारियां अंतिम चरण में

थावे. स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. थाना परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का रंग-रोगन कर फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. विदित हो कि इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष थाना परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण श्रद्धालु भाग लेते हैं. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 23 जनवरी को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 24 जनवरी को की जायेगी. पूर्णाहुति के दिन शाम समय प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया है. आयोजन को सफल बनाने में धर्मनाथ यादव, कमलेश मांझी, अमेरिका चौधरी, सुमित मांझी सहित थाना कर्मी एवं ग्रामीण जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन