बिना लाइसेंस सरस्वती पूजा के आयोजन और डीजे व ऑर्केस्ट्रा बजाने पर होगी कार्रवाई
Published by : AWEDHESH KUMAR RAJA Updated At : 19 Jan 2026 5:16 PM
कटेया. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर सोमवार को कटेया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
कटेया. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर सोमवार को कटेया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाने के एसआइ रामचंद्र तिवारी ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ पूजा आयोजन, विसर्जन व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. एसआइ रामचंद्र तिवारी ने कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन और आमजन का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना लाइसेंस के पूजा पंडाल स्थापित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना सभी पूजा समितियों की जिम्मेदारी है. पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे, ऑर्केस्ट्रा या किसी भी प्रकार के अश्लील कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पदाधिकारी ने पूजा समितियों से शालीनता और अनुशासन का परिचय देते हुए मां सरस्वती की पूजा संपन्न कराने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा या विसर्जन के दौरान यदि कहीं भी किसी प्रकार की अफवाह फैलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. बैठक में मुखिया वशिष्ठ शर्मा, व्यावसायिक संघ के पूर्व अध्यक्ष अवध किशोर प्रसाद, दिनेश मिश्र, सुनील गुप्ता, अखिलेश पांडेय, सनी मिश्र सहित कई जनप्रतिनिधि और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










