ePaper

हथुआ में अभाविप ने चलाया वोटर जागरूकता अभियान

Updated at : 29 Oct 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
हथुआ में अभाविप ने चलाया वोटर जागरूकता अभियान

हथुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हथुआ इकाई के द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

हथुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हथुआ इकाई के द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया. संगठन की ओर से लगातार गांवों व शहरों मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पहली बार वोटर बने युवाओं को खास रूप से मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को मतदान केंद्रों पर सक्रिय किया जायेगा, जिससे वे प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर उसे मतदान करने में सहयोग कर सकें. अभाविप के विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि समाज में सबसे जागरूक छात्र व युवा हैं, जो जाति धर्म से उठकर देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए लड़ते हैं. लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है. चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें. इसके लिए अभाविप शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर इस अभियान को चला रही है. वहीं अभाविप के जिला सह संयोजक प्रतीक मिश्रा ने कहा कि राज्य में एक स्थिर, मजबूत व पारदर्शी सरकार बनाने मे युवाओं की अहम भूमिका है. इसके लिए युवाओं का मतदान में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है. इस अभियान के माध्यम से हम राज्य में सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध, आर्थिक विकास, युवा व किसानों के प्रति संवेदनशील सरकार के गठन के लिए मतदाता के बीच जायेंगे. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

ASHOK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन