बैकुंठपुर में शौच के लिए गया युवक गंडक नदी में डूबने के बाद लापता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 10:41 PM
महम्मदपुर थाने के महारानी घाट के समीप गंडक नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक के लापता हो गया. लापता युवक महम्मदपुर थाने के बांसघाट मसूरिया गांव के इदरीश मियां का 18 वर्षीय बेटा तौसिक राजा है. बताया जाता है कि तौसिक राजा शनिवार की शाम शौच करने के लिए घर से बाहर गया था. गंडक नदी के किनारे पैर फिसलने के कारण वह असंतुलित होकर तेज धारा में गिर पड़ा.
बैकुंठपुर. महम्मदपुर थाने के महारानी घाट के समीप गंडक नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक के लापता हो गया. लापता युवक महम्मदपुर थाने के बांसघाट मसूरिया गांव के इदरीश मियां का 18 वर्षीय बेटा तौसिक राजा है. बताया जाता है कि तौसिक राजा शनिवार की शाम शौच करने के लिए घर से बाहर गया था. गंडक नदी के किनारे पैर फिसलने के कारण वह असंतुलित होकर तेज धारा में गिर पड़ा. युवक जब देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस बीच पता चला कि तौसिक राजा नदी की धारा में बहता चला गया है. स्थानीय स्तर पर युवक की तलाशी के लिए गोताखोर लगाये गये. लेकिन देर शाम तक ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली. तत्काल इसकी जानकारी अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह एवं महम्मदपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार को दी गयी. सूचना मिलते ही सीओ नारायणी नदी के तट पर पहुंचे. उन्होंने एनडीआरएफ की टीम को घटना की सूचना दी. एनडीआरएफ की टीम ने रविवार की सुबह से सर्च अभियान शुरू किया. लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का सुराग नहीं मिल सका है. महारानी घाट पर परिजन से लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण देर शाम तक तौसिक के सकुशल बरामद होने की उम्मीद में बैठे रहे. सीओ ने बताया कि सोमवार की सुबह भी गंडक नदी में सर्च अभियान चलाया जायेगा. उधर, घटना के 24 घंटे बाद मृत युवक के परिजनों की उम्मीद टूटती जा रही है. तौसिक राजा अपने तीन भाइयों में मंझला है. घटना के बाद बड़े भाई समीउल्लाह अली, छोटे भाई गुलाब अली, मां रजिया खातून सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










