यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला चार हजार का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला चार हजार का जुर्माना

थावे. स्थानीय थाने के सामने बुधवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय थाने के सामने बुधवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा से संबंधित कागजात की जांच की गयी. नियमों का पालन नहीं करने पर चार वाहन चालकों से चार हजार रुपये का चालान काटा गया. मौके पर प्रशिक्षु एसआइ अवधेश कुमार सहित पुलिस जवान मौजूद रहे. पुलिस ने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन