सीएचसी में दिव्यांगजनों के लिए लगा कैंप, 27 की डॉक्टरों ने की जांच
Published by : SANJAY TIWARI Updated At : 08 May 2025 6:34 PM
बरौली. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्व घोषित कार्यकम के अनुसार दिव्यांगजनों के लिए कैंप लगाया गया, जिसमें 27 दिव्यांग बच्चे पहुंचे जिनकी जांच उपस्थित डॉक्टरों ने की.
बरौली. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्व घोषित कार्यकम के अनुसार दिव्यांगजनों के लिए कैंप लगाया गया, जिसमें 27 दिव्यांग बच्चे पहुंचे जिनकी जांच उपस्थित डॉक्टरों ने की. जांच के बाद दिव्यांगता पहचान प्रमाण पत्र तथा यूडीआइडी कार्ड भी बनाया गया. यह दिव्यांगता कैंप गुरुवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और एक बजे तक जांच की गयी. हालांकि डॉक्टर कुछ देर से ही आये, लेकिन पूर्व से ही कर्मियों ने दिव्यांगजनों के फाॅर्म आदि भर दिये थे. डॉक्टर पहुंचे, तो जांच कार्य शुरू हुआ. दिव्यांगता कैंप में बैकुंठपुर के डॉ अनिल कुमार सिंह, सदर अस्पताल के डॉ राकेश कुमार सिंह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ मनोरंजन भारती उपस्थित रहे. अब कुल 27 जमा फाॅर्म की जांच की जायेगी तथा संबंधित दिव्यांगों को बुलाकर उनको संबंधित उपकरण कैंप लगाकर दिये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










