आग उगल रहा सूरज जीना हुआ दुश्वार

Published at :05 Jun 2017 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
आग उगल रहा सूरज जीना हुआ दुश्वार

गोपालगंज : भीषण गरमी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. आसमान से सूरज के आग उगलने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. दो दिनों से मौसम में बादल बनने की वजह से लोगों को कुछ हद तक राहत तो रही, लेकिन रविवार को तापमान फिर अधिक हो गया. लोग अपने पूरे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : भीषण गरमी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. आसमान से सूरज के आग उगलने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. दो दिनों से मौसम में बादल बनने की वजह से लोगों को कुछ हद तक राहत तो रही, लेकिन रविवार को तापमान फिर अधिक हो गया. लोग अपने पूरे शरीर को ढक कर बाहर निकल रहे थे.

सूरज की किरणें तल्ख होने से तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. सुबह नौ बजे से ही तपिश बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे. सुबह से ही लोगों का बुरा हाल होने लगा था. शहर का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया. दोपहर होने तक लोगों के घरों में लगे ऐसी भी फेल होने लगे थे. पंखे के नीचे भी लोगों को पसीना रहा था. हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी.

शहर का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी सूरज के तल्ख तेवर रहेंगे. तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन यह भी लोगों को राहत नहीं देगा. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

पानी पीकर निकलें : घर या ऑफिस से धूप में निकलने से परहजे करें. जरूरत पड़ने पर फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर निकलें. इस मौसम में सिर दर्द, डायरिया, पेट व पीलिया संबंधी बीमारी का खतरा हो सकता है. पानी की कमी होगी तो मूत्र संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में पानी भरपूर पीएं.
पशुओं को लू से बचाएं : पशुपालन विभाग के डाॅ संजीव कुमार ने बताया कि पशु को लू और गरमी से बचाएं. बासी या सड़ा-गला भोज्य पदार्थ न दें. खाने में हरा चारा, एमपी चरी, सुड़ान, लोबिया, मक्का खिलाएं. 50 ग्राम सोडा, 10 ग्राम हींग, 20 ग्राम अजवाइन, 30 ग्राम काला नमक का घोल भी पिलाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन