राशन कार्ड की बाट जोह रहे वार्डवासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में सफाई नदारद नालियों की दुर्गंध व सड़क पर कूड़े-कचरे से परेशान हैं लोग गोपालगंज : नगर के वार्ड संख्या 19 पर लोगों को काफी भरोसा है कि इस बार विकास तेज गति से होगी. यह वार्ड शहर का मुख्य हिस्सा है, जो रेसिडेंसियल कम कॉमर्शियल क्षेत्र ज्यादा है. यहां की अहम समस्या […]
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में सफाई नदारद
नालियों की दुर्गंध व सड़क पर कूड़े-कचरे से परेशान हैं लोग
गोपालगंज : नगर के वार्ड संख्या 19 पर लोगों को काफी भरोसा है कि इस बार विकास तेज गति से होगी. यह वार्ड शहर का मुख्य हिस्सा है, जो रेसिडेंसियल कम कॉमर्शियल क्षेत्र ज्यादा है. यहां की अहम समस्या सफाई को लेकर है. अधिकतर चौराहे और सड़क पर कचरा जमा रहता है.
गंदगी और कचरों से सदर अस्पताल भी अछूता नहीं है. जंगलिया चौराहे के पास मुन्ना ग्लास इंपोरियम, बर्नवाल मेडिकल स्टोर के सामने जहां आज भी कचरों का अंबार लगा है, वहीं फल मंडी हमेशा नरक में तब्दील रहती है.
डाॅक्टर शमीम परवेज के क्लिनिक के बगल में खाली जमीन में नाला निर्माण का काम शुरू हुआ, जो अधूरा है. नतीजतन नाले का पानी सड़क पर फैलता है और आने जाने वाले बदबू की सौगात ले जाते हैं.
कई जगह बिजली के तार लटके हुए हैं, जो हमेशा मौत को दावत देते हैं. जंगलिया रोड में काली स्थान के पास बिजली के लटके तार खतरनाक बने हैं. इन समस्याओं के अलावा वार्डवासी एपीएल- बीपीएल कार्ड वितरण में जहां धांधली का आरोप लगाते हैं, वहीं कइयों को यह सुविधा अभी तक मुहैया नहीं है. शौचालय, आवास, पेयजल, राशन कार्ड जैसी समस्याओं से वार्ड वासी ग्रस्त हैं. इन समस्याओं को खत्म करने की जरूरत है.वार्ड वासी विकास न होने का कारण पूर्व के सरकार की उदासीनता बताते हैं.
वार्ड के लोगों ने जो विश्वास हम पर जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी. वार्ड के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी. सबसे पहली प्राथमिकता है कि वार्ड को गंदगी से निजात मिले. हर गली, सड़क, मुहल्ले को स्वच्छ बनाने के लिए नियमित सफाई करायी जायेगी तथा जमा कचरों को हटवाया जायेगा. कई सड़कें टूट चुकी हैं, नालियों का निर्माण अधूरा है. उसे भी प्राथमिकता के आधार पर बनवाने का कार्य करूंगी.
वार्ड में शुद्ध पीने के पानी की कमी न होने दी जायेगी. कई जगह एलइडी लाइट नहीं लगी हैं. हर गली, मुहल्ले चौराहे को लाइट लगवा कर स्वच्छता के साथ रोशन करने का भी काम करूंगी. कई जगह बिजली के तार जर्जर हैं, इसके लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा जायेगा. राशन-किरासन कार्ड पाने से कई लोग वंचित हैं, कई गरीब एपीएल में हैं, आवास का लाभ नहीं मिला है. कई घरों में शौचालय नहीं हैं. अनियमितताओं को दूर करते हुए इन सुविधाओं को जरूरत मंदों तक पहुंचाना भी मेरे लिए अहम तथ्य होगा. चुनाव में भी मैंने विकास का वायदा किया है, किये गये वायदे को हर संभव पूरा करने का प्रयास करूंगी और गंदगी की समस्या से एक माह के अंदर ही निजात दिला दूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




