न नाला है, न पक्की सड़क, जलजमाव से वार्डवासी होते हैं परेशान

Published at :03 Jun 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
न नाला है, न पक्की सड़क, जलजमाव से वार्डवासी होते हैं परेशान

सुदूर गांव का नजारा दिखाता है आर्य नगर गोपालगंज : आर्य नगर के नाम से प्रसिद्ध वार्ड नंबर 21 का मुहल्ला शहर का हिस्सा होते हुए भी सुदूर गांव का नजारा दिखाता है. यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. शौचालय, पेयजल, आवास की समस्या के साथ साथ अहम समस्या सड़क और नाला की है. […]

विज्ञापन
सुदूर गांव का नजारा दिखाता है आर्य नगर
गोपालगंज : आर्य नगर के नाम से प्रसिद्ध वार्ड नंबर 21 का मुहल्ला शहर का हिस्सा होते हुए भी सुदूर गांव का नजारा दिखाता है. यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. शौचालय, पेयजल, आवास की समस्या के साथ साथ अहम समस्या सड़क और नाला की है. आर्य नगर में पर्याप्त नाले बने नहीं, गुजरे जमाने के जो नाले हैं उनके स्लैब तो गायब हैं हीं, जिनके स्लैब भी टूटे हुए हैं, उनका पानी सड़क पर बहता है. बस स्टैंड के पीछे के सड़क की स्थिति खराब है.
सालों भर बरसात का नजारा रहता है. बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं जिसके लिए कई बार वार्ड वासी आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी पर्याप्त बिजली नहीं मिलती है. ऐसा लगता है जैसे सफाई कर्मी कभी यहां आये ही नहीं. कई जरूरतमंद आज भी राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की योजना से वंचित हैं. किस बिंदु पर विकास हुआ, वार्ड में ढूंढ़ने से नहीं मिलता. शहर होते हुए भी अब तक विकास की किरण यहां नहीं पहुंची. लोगों में इन समस्याओं से मुक्ति पाने की बेचैनी है.
शहर होते हुए भी यह वार्ड अति पिछड़ा है. वार्ड की व्यवस्था को पटरी पर लाकर इसे स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से कार्य कराया जायेगा. ताकि विकसित वार्ड के रूप में अब इसकी पहचान हो. प्रत्येक सड़क, नाली को पक्का कराया जायेगा तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाऊंगी.
मैं वार्ड के सभी मतदाताओं और राजनीतिज्ञों को बधाई देनी चाहती हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए निर्विरोघ पार्षद बनाया. नगर सरकार से मिलने वाली योजनाओं के अलावा सांसद और विधायक से भी इस वार्ड के विकास के लिए प्रयास मेरे स्तर से किया जायेगा. हमारे वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल की जहां समस्या है, वहीं बिजली की सुविधा का भी अभाव है. इसे व्यवस्थित करने का मैं कार्य करूंगी. अधिकतर घरों में शौचालय नहीं है.
आज भी कई गरीब राशन-केराेसिन कार्ड की सुविधा से वंचित हैं, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराऊंगी. स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक दिन सफाई करायी जायेगी. हर गली मुहल्ले में एलइडी लाइट लगवायी जायेगी. गरीबों को गरीबी का दर्द न हो, उस पर मरहम लगाते हुए सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी साथ ही वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करूंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन