बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अरथी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

सिधवलिया : नितेश क्या जानता था, कि जिस बहन के हाथ पीले करने के लिए वह दिन रात एक कर तैयारियों में जुटा है उस बहन को डोली में बैठाने के पहले ही काल उसे बहन से छीन लेगा. जिस बहन का शनिवार को तिलक जाना है, तिलक में चढ़ाने के लिए उसने अपनी पसंद […]
विज्ञापन
सिधवलिया : नितेश क्या जानता था, कि जिस बहन के हाथ पीले करने के लिए वह दिन रात एक कर तैयारियों में जुटा है उस बहन को डोली में बैठाने के पहले ही काल उसे बहन से छीन लेगा. जिस बहन का शनिवार को तिलक जाना है, तिलक में चढ़ाने के लिए उसने अपनी पसंद से फर्नीचर से लेकर एक-एक सामग्री खरीदी थी.
लेकिन काल उससे बहन का तिलक चढ़ाने का मौका भी छीन लिया. जो घर आज कई दिनों से मंगल गीतों से गुलजार था, वहां आज सिर्फ चीत्कार ही चीत्कार है. मामला सिधवलिया थाने के बुचेया कली टोला का है, जहां के पारस सिंह की पुत्री गुड्डी कुमारी की शादी नौ जून को होनी थी. तिलक समारोह तीन जून को था. उसी क्रम में तैयारी में लगा उसका भाई (16) नितेश कुमार सिंह बहन के तिलक में चढ़ाने के लिए सामान खरीद कर पिकअप वैन पर लाद कर जा रहा था.
वह पिकअप वैन के पीछे सामान की सुरक्षा के लिए बैठा था. तभी बुचेया कली टोला गांव में रामायण सिंह के घर के समीप लटक रहे 440 वोल्ट के तार की चपेट में आकर गंभीर तरह झुलस गया. आनन-फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. बहन और मां के करुण क्रंदन ने तो पूरे गांव की आंखों को नम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




