थावे में मां-बेटा सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला

Published at :02 Jun 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
थावे में मां-बेटा सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला

खाद को लेकर हुआ था विवाद, सदर अस्पताल में कराया गया भरती थावे थाने के धतिगना गांव में वारदात से दहशत में परिजन गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के धतिगना गांव में गुरुवार की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायलों को इलाज […]

विज्ञापन

खाद को लेकर हुआ था विवाद, सदर अस्पताल में कराया गया भरती

थावे थाने के धतिगना गांव में वारदात से दहशत में परिजन
गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के धतिगना गांव में गुरुवार की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने मां-बेटे की हालत चिंताजनक बतायी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धतिगना गांव में राजू गिरि महतो का परिवार अपने खेत से गोबर ट्रैक्टर पर लाद रहे थे तभी पड़ोसियों ने चाकू व फरसे से उन पर हमला कर दिया. बचाने आयी राजू गिरि महतो की पत्नी गीता देवी,
पुत्र धर्मेंद्र महतो व दिलीप महतो को भी घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायलों ने बताया कि जानलेवा हमला के बाद हत्या का प्रयास किया गया. सदर अस्पताल के डॉ मिलिंद्र मोहन ने घायल गीता देवी व इनके पुत्र धर्मेंद्र महतो की हालत गंभीर बतायी है. वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन