छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

Published at :02 Jun 2017 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में छेड़छाड़ का विरोध करना मां-बेटी को महंगा पड़ गया. गांव के मनगढ़ंत कुछ युवकों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात घर से […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में छेड़छाड़ का विरोध करना मां-बेटी को महंगा पड़ गया. गांव के मनगढ़ंत कुछ युवकों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात घर से दोनों खेत की तरफ निकले थे, तभी गांव के युवकों ने छेड़खानी की. विरोध करने पर टार्च से युवती के साथ मारपीट की गयी. बचाने के क्रम में युवती की मां को भी घायल कर दिया गया. गुरुवार को इलाज के बाद परिजनों ने महिला थाने में पुलिस अधिकारियों से गुहार लगायी.

परिजनों ने कहा कि घटना के बाद धमकी दी गयी. पिछले कई दिनों से गांव में युवकों के द्वारा आने-जाने पर पीड़िता के साथ छेड़खानी की जा रही थी. वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन