सौतेली बहन का अपहरण कर ऑरकेस्ट्रा में बेचा

Published at :02 Jun 2017 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
सौतेली बहन का अपहरण कर ऑरकेस्ट्रा में बेचा

गोपालगंज : मांझागढ़ थाने के लंगटू हाता गांव में एक सौतेले भाई ने अपनी ही बहन का अपहरण कर उसे ऑरकेस्ट्रा में बेच दिया. किसी तरह वहां से भाग कर आयी किशोरी ने जब आपबीती अपनी मां को बतायी, तो मां ने इस मामले में केस दर्ज करा दिया. बताया जाता है कि लंगटू हाता […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझागढ़ थाने के लंगटू हाता गांव में एक सौतेले भाई ने अपनी ही बहन का अपहरण कर उसे ऑरकेस्ट्रा में बेच दिया. किसी तरह वहां से भाग कर आयी किशोरी ने जब आपबीती अपनी मां को बतायी, तो मां ने इस मामले में केस दर्ज करा दिया. बताया जाता है कि लंगटू हाता गांव में एक भाई ने अपनी ही सौतेली बहन का पहले अपहरण कर लिया,

फिर पैसों के लालच में उसे एक ऑरकेस्ट्रा में बेच दिया. इधर, परिवार के लोग गायब किशोरी को ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. मामला तब सामने आया जब किशोरी ऑरकेस्ट्रा संचालक के चंगुल से फरार हो कर घर पहुंची. घर पहुंचने पर उसने अपनी मां को पूरी आपबीती बतायी, तब मां गायत्री देवी ने इस मामले में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन