हाइवे पर फ्लाइओवर बनाने का रास्ता साफ

गोपालगंज : शहर में हाइवे के निर्माण के दौरान ओवरब्रिज बनाये जाने का विरोध अब रंग लाने लगा है. अब अरार चौक से बंजारी तक फ्लाइओवर बनाने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआइ को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. केंद्रीय […]
गोपालगंज : शहर में हाइवे के निर्माण के दौरान ओवरब्रिज बनाये जाने का विरोध अब रंग लाने लगा है. अब अरार चौक से बंजारी तक फ्लाइओवर बनाने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआइ को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि शहर के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को पूरा कराना है. सदर विधायक सुबास सिंह ने गुरुवार की शाम गडकरी से मिलकर मांग की कि एनएच 28 पर हजियापुर चौक जिले के उत्तरी हिस्से की सड़क से किसानों की गन्ना चीनी मिल तक जाता है. इसी मार्ग पर एसएफसी, गोदाम, एफसीआइ गोदाम, बिस्कोमान गोदाम, हेलीपैड आदि प्रमुख स्थल उपस्थित है. इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




