बाइक की डिक्की से 3.88 लाख उड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

बैकुंठपुर : थाने के दिघवा गांव के एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़ कर उचक्कों ने 3.88 लाख रुपये उड़ा लिये हैं. धर्मवारी सीएसपी संचालक गीता देवी के पति दिलीप पांडेय मोतिहारी में सेंट्रल बैंक की मीटिंग में भाग लेने गये थे. वे लुथहां सेंट्रल बैंक की शाखा से तीन लाख 88 हजार रुपये […]
विज्ञापन
बैकुंठपुर : थाने के दिघवा गांव के एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़ कर उचक्कों ने 3.88 लाख रुपये उड़ा लिये हैं. धर्मवारी सीएसपी संचालक गीता देवी के पति दिलीप पांडेय मोतिहारी में सेंट्रल बैंक की मीटिंग में भाग लेने गये थे. वे लुथहां सेंट्रल बैंक की शाखा से तीन लाख 88 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोटवां बाजार में जब वे बाइक खड़ी कर जलपान करने दुकान में गये तभी मौका पाकर उचक्कों ने डिक्की का लॉक खोल कर पूरी राशि निकाल ली.
दिलीप पांडेय ने बताया कि घटना पूर्वी चंपारण के कोटवां बाजार की है. इस संदर्भ में कोटवां थाने से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




