गोलियों से दहला बाजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

फायरिंग. पूर्व से चल रही है अदावत, पहले भी हो चुका है विवाद बथुआ बाजार : रविवार की दोपहर बथुआ बाजार में अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गयी. दुकानों के शटर गिरने लगे. लोग जहां थे, वहीं अपने आप को सुरक्षित करने लगे. सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियों ने लोगों में भय को […]
विज्ञापन
फायरिंग. पूर्व से चल रही है अदावत, पहले भी हो चुका है विवाद
बथुआ बाजार : रविवार की दोपहर बथुआ बाजार में अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गयी. दुकानों के शटर गिरने लगे. लोग जहां थे, वहीं अपने आप को सुरक्षित करने लगे. सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियों ने लोगों में भय को और बढ़ा दिया. पुलिस को देख कुछ लोगों ने हिम्मत कर बाहर आ कर स्थिति का जायजा लेना शुरू किया. लोगों को पता चला कि धनीचक टोला में जमीन को लेकर नीतीश यादव और दिनेश साहू के बीच विवाद हुआ है.देखते-ही-देखते भारी भीड़ एकत्रित हो गयी.
लगन के मौसम इस तरह दहशत फैलाने से गुस्साये बाजार वासियों ने समऊर मीरगंज मुख्य पथ को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है. वर्ष 2006 में प्रमुख पद को लेकर दिनेश साहू एवं नीतीश यादव के पिता स्व गुलाब यादव आमने-सामने थे. चुनाव के दिन ही दोनों में विवाद हुआ था.
बाद में दिनेश साहू प्रमुख बने. जानकारी मुताबिक उसी समय से दोनों पक्षों के बीच तनातनी है. इसी बीच धनीचक टोला में एक जमीन को लेकर एक बार फिर दोनों आमने-सामने आ गये. फायरिंग की घटना के बाद दहशत एवं आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ही इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गयी. इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स एवं वज्र वाहन भी बथुआ बाजार पहुंच गया.
लोगों में दहशत और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रैफ के जवानों ने पुलिस बल के साथ बथुआ बाजार में फ्लैग मार्च भी किया और लोगों में शांति बहाली की अपील भी की. लेकिन हाइ प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस बथुआ में कैंप कर रही है. जगह- जगह पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. इसके कारण बथुआ बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
भूमि विवाद में झड़प हुई थी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रमुख दिनेश साहू, इनके भाई व दूसरे पक्ष से नीतीश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फायरिंग हुई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है. दोनों पक्षों से लिखित शिकायत दी जा रही है.
नवीन कुमार, थानाध्यक्ष, फुलवरिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




