आज आनेवाले तिलक के लिए बाइक खरीदने पहुंचा था िपंटू

Published at :26 May 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
आज आनेवाले तिलक के लिए बाइक खरीदने पहुंचा था िपंटू

गोपालगंज : मिश्रवलिया मुश टोली निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र पिंटू यादव की शादी है. शुक्रवार को तिलक आनेवाला है. तिलक के लिए बाइक खरीदने गोपाल मोटर्स पर गुरुवार को पहुंचे थे. इन्हें पता नहीं था कि बाइक खरीदना इतना महंगा पड़ेगा. पिंटू के मुताबिक वह बाइक खरीदने के लिए गया था, तभी बाइक सवार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मिश्रवलिया मुश टोली निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र पिंटू यादव की शादी है. शुक्रवार को तिलक आनेवाला है. तिलक के लिए बाइक खरीदने गोपाल मोटर्स पर गुरुवार को पहुंचे थे. इन्हें पता नहीं था कि बाइक खरीदना इतना महंगा पड़ेगा. पिंटू के मुताबिक वह बाइक खरीदने के लिए गया था, तभी बाइक सवार तीनों अपराधियों ने फायरिंग कर दी. एक गोली सीने में लग गयी. गोली चलते ही भगदड़ मच गयी. शो रूम के कर्मचारियों ने कस्टमर को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया.

घटना की टाइम लाइन
2.3 बजे पैसा लेकर बैंक के लिए निकले कर्मी
2.7 बजे शो रूम के पास पैदल पहुंचे अपराधी
2.9 बजे रुपये लूटने के बाद फायरिंग शुरू की
2.10 बजे बाइक से भागने लगे तीनों अपराधी
2.14 बजे पीछा कर रही बोलेरो पर मारी गोली
2.16 बजे जख्मी दूल्हे को हॉस्पिटल लाया गया
2.19 बजे नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
2.30 बजे लोगों ने पुलिस से नोक-झोंक शुरू की
2.34 बजे एनएच-28 को लोगों ने जाम किया
2.40 बजे कई थानों से पुलिस बुला ली गयी
2.42 बजे भाजपा नेता मंगल पांडेय ने जानकारी ली
2.44 सदर विधायक व एमएलसी मौके पर पहुंचे
2.50बजे घायल दूल्हा के परिजन अस्पताल पहुंचे
3.01 बजे अतिरिक्त पुलिस बल को बुलानी पड़ी
3.10 बजे पुलिस ने दुबारा सीसीटीवी जांच की
3.16 बजे छापेमारी के लिए निकली पुलिस टीम
4.15 बजे तक हजारों वाहन एनएन जाम में फंसी
6.40 बजे शो रूम कर्मी से पुलिस ने की पूछताछ
7.58 बजे तक एनएच पर वाहनों का जमाव लगा रहा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन